Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India कस्टम अफसर बनकर साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंक क्लर्क से 42.25 लाख...

कस्टम अफसर बनकर साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंक क्लर्क से 42.25 लाख रुपये ठगे

मोगा। साइबर ठगों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर मोगा के एक बुजुर्ग से लाखों रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर 70 वर्षीय रिटायर्ड बैंक क्लर्क से करीब 42.25 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में उन्हें व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से आया एक पार्सल पकड़ा गया है, जिसमें ड्रग्स, पासपोर्ट और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। ठगों ने उन्हें गंभीर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी और मामला रफादफा करने के बदले पैसे मांगे।

परिवार के सभी सदस्य विदेश में होने के कारण दर्शन सिंह मानसिक दबाव में आ गए। डर के चलते उन्होंने अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 के बीच 17 अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों में कुल 42 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दिसंबर में जब उन्होंने आखिरी बार एक लाख रुपये देने के बाद अपनी रकम वापस मांगी, तो ठगों ने उन्हें 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सलाह दे दी।

1930 पर कॉल करने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद दर्शन सिंह ने 11 मार्च 2025 को मोगा के एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खातों और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, पीड़ित ने प्रशासन से अपील की है कि उसकी जीवन भर की जमा पूंजी वापस दिलाने में मदद की जाए, क्योंकि ठगी के बाद वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...