Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand कैम्पा कोला डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 23.55 लाख की साइबर ठगी, STF...

कैम्पा कोला डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 23.55 लाख की साइबर ठगी, STF ने दो शातिर किये गिरफ्तार

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर की टीम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की ‘कैम्पा कोला’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 23.55 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर और पेशेवर साइबर अपराधियों को दिल्ली के रोहिणी स्थित विजय विहार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नवंबर 2025 में उधम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने गूगल पर ‘Campa Cola Distributor’ सर्च किया, जिसके बाद साइबर ठगों ने खुद को रिलायंस कंपनी का अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया। आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी फीस और स्टॉक के नाम पर अलग-अलग चरणों में कुल 23,55,451 रुपये तीन बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ और पुलिस महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ निलेश आनंद भरणे के निर्देशन में जांच तेज की गई। एसटीएफ की तकनीकी टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप डाटा और लेन-देन का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम तुरंत एटीएम से निकाल ली गई या यूपीआई के जरिए अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकद निकासी की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी, जिससे आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई।

इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश देकर राम कुमार (22) निवासी नवादा और शुभम कुमार (22) निवासी नालंदा, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोजगार का झांसा देकर दिल्ली बुलाते थे और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में इन खातों, एटीएम कार्ड, सिम और बैंकिंग किट को अपने पास रखकर साइबर ठगी की रकम निकाल ली जाती थी।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 27 बैंक पासबुक, 18 चेकबुक, 30 एटीएम कार्ड, 5 आधार और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इन खातों का इस्तेमाल देश के विभिन्न हिस्सों में साइबर अपराध के लिए किया गया है। बरामद सामग्री को सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या खुद को अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...