Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India लुधियाना में डेयरी पर बड़ी चोरी, चोरों ने 3 मिनट में उड़ाए...

लुधियाना में डेयरी पर बड़ी चोरी, चोरों ने 3 मिनट में उड़ाए 13.5 लाख रुपये

CCTV में कैद हुई वारदात, कार सवार चोरों ने दिया चोरी को अंजाम

लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित एक डेयरी में चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने देर रात दुकान का शटर तोड़कर महज तीन मिनट के भीतर करीब साढ़े 13 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ताजपुर रोड पर स्थित दशमेश डेयरी में रोज की तरह सुबह तड़के दुकान खुलने से पहले यह वारदात हुई। सुबह जब दुकानदार अमनजोत सिंह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा देख वह सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ला बाहर पड़ा था और उसमें रखी नकदी गायब थी। इसके बाद कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह करीब सवा चार बजे एक कार में सवार तीन से चार युवक दुकान के बाहर रुके। पहले उन्होंने छोटे शटर को उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर बड़े शटर को ही तोड़ दिया। इसके बाद एक आरोपी दुकान के अंदर दाखिल हुआ, जबकि बाकी साथी बाहर निगरानी करते रहे। आरोपी ने गल्ले में रखी नकदी निकाली और कुछ ही पलों में बाहर निकलकर फरार हो गया।

दुकानदार के मुताबिक आरोपी करीब चार बजकर 18 मिनट पर दुकान के भीतर घुसा और चार बजकर 21 मिनट तक पूरी वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। हालांकि सीसीटीवी में कार और आरोपियों की गतिविधियां कैद हुई हैं, लेकिन वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन सात की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आसपास के अन्य कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...