Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India अस्पताल बना चोरों का निशाना, तांबे के ऑक्सीजन पाइप चोरी करने का...

अस्पताल बना चोरों का निशाना, तांबे के ऑक्सीजन पाइप चोरी करने का किया प्रयास

सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी, चोर मौके से फरार

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में अज्ञात चोरों ने मरीजों की जिंदगी से जुड़ी ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था को ही निशाना बना लिया। चोरों ने बच्चा वार्ड के पीछे की ओर से घुसकर ऑक्सीजन के लिए लगाए गए कीमती तांबे के पाइप काटने की कोशिश की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, चोर पोस्टमार्टम रूम की दिशा से अस्पताल परिसर में दाखिल हुए। वहां लगे ग्रिल के नट खोलकर वे अंदर घुसे और ऑक्सीजन सप्लाई लाइन के तांबे के पाइप काटने लगे। बताया जा रहा है कि चोर कुछ पाइप काट भी चुके थे और उन्हें लेकर फरार होने की तैयारी में थे।

इसी दौरान मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। खतरे को भांपते हुए गार्ड ने शोर मचाया, जिससे चोर घबरा गए और कटे हुए पाइप मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पोस्टमार्टम रूम की ओर से फरार हो गए। गार्ड की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने पर मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस.एस. मेहता ने मंगलवार शाम सदर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी सीधा खतरा बन रही हैं।

उपाधीक्षक ने पुलिस से आग्रह किया है कि रात के समय अस्पताल परिसर और आसपास नियमित रूप से गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...