Friday, September 18, 2026
Home Crime India  भाई ने की छोटी बहन की गोली मारकर हत्या, एक महीने पहले...

 भाई ने की छोटी बहन की गोली मारकर हत्या, एक महीने पहले ही आई थी जेल से बहर

सोनीपत। गांव बड़ौली में एक युवक ने अपनी छोटी बहन की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। 27 वर्षीय युवती चंडीगढ़ के एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले साल युवती पर अपने दो सहपाठियों के साथ एक अन्य सहपाठी का अपहरण करने व 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का केस दर्ज हुआ था। उस केस में युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन महीने जेल में रहकर युवती एक महीने पहले ही जमानत बाहर आई थी। युवक बहन के अपहरण केस में फंसने से परिवार की समाज में बदनामी मानकर रंजिश रखे हुए था। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

गांव बड़ौली के रहने वाले सतीश की बेटी राखी (27) शुक्रवार सुबह अपने घर पर थी। इसी बीच उनका भाई विजय घर पर पहुंचा। विजय ने कमरे में मौजूद बहन के माथे और छाती में तीन गोलियां मार दीं। गाेलियां लगते ही युवती जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित वहां से भाग गया। स्वजन ने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसीपी संदीप धनखड़, बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम मौके पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है। राखी पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई के दौरान इंटरनेट मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर छात्र को मिलने के लिए बुलाने के बाद अपने दो सहपाठियों के साथ अपहरण करने का आरोप है। उन्होंने अपहरण कर सहपाठी के स्वजन से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

उस मामले में पुलिस ने राखी व अन्य दो सहपाठियों को गिरफ्तार कर लिया था। युवती एक माह पहले ही जमानत पर आई थी। राखा का बड़ा भाई विजय राखी के जेल जाने को परिवार की बदनामी से जोड़कर रंजिश रखे हुए था। कई दिन पहले राखी के ताऊ की मौत हो गई थी। शुक्रवार को ताऊ की तेरहवीं थी। राखी के स्वजन तेरहवीं पर हवन में गए थे। इस दौरान राखी का भाई विजय घर पहुंचा और राखी को अकेली देखकर उसने राखी को तीन गोलियां मार दीं। एक गोली माथे और दो गोलियां छाती में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...