Thursday, June 18, 2026
Home Crime India लुधियाना में रंगदारी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, ज्वैलर्स के बाहर मुठभेड़...

लुधियाना में रंगदारी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, ज्वैलर्स के बाहर मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

लुधियाना( पंजाब ): लुधियाना के ताजपुर रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। ज्वैलर्स से वसूली की कोशिश कर रहे दो युवकों को पकड़ने के लिए पहले से तैयार पुलिस टीम ने जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में अफरातफरी फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना आरके ज्वैलर्स के बाहर की बताई जा रही है। घायल आरोपी को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्वैलर्स मालिक सचिन को कुछ दिन पहले व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। बदमाशों ने पैसे न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में थाना डिवीजन सात में मामला दर्ज कर पहले से निगरानी रखी जा रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पैसे लेने के लिए बुलाया और पूरी रणनीति के साथ ट्रैप लगाया गया। आरोपी हेलमेट पहनकर बाइक पर पहुंचे थे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उन्हें समय रहते घेर लिया।

घायल आरोपी की पहचान गुरदासपुर जिले के बटाला क्षेत्र के तैलियावाल निवासी रोहिन मसीह के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी का नाम जाइन मसीह बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार बदमाश की तलाश में अलग-अलग जगहों पर टीमें भेज दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...