Friday, September 18, 2026
Home Crime India पुलिस नौ वर्षीय बच्ची के हत्यारे को मुठभेड़ में दबोचा

पुलिस नौ वर्षीय बच्ची के हत्यारे को मुठभेड़ में दबोचा

फायरिंग के बाद आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

पंजाब। मुक्तसर में एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया, जहां प्रवासी परिवार की 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थांदेवाला रोड पर हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, हालांकि एसएचओ बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मुकेश कुमार (45) बस्ती गुरतेज नगर, मुक्तसर का निवासी है। एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि मुकेश का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है। उस पर 2007 में भी एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा उस पर दो और हत्या तथा एक एनडीपीएस एक्ट का केस भी चल रहा है। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद वह तीन वर्ष पहले रिहा हुआ था।

बच्ची शाम को पानी लेने गई थी, फिर नहीं लौटी

अतिरिक्त एसएसपी प्रज्ञा जैन के मुताबिक पीड़ित परिवार पिछले कई वर्षों से मुक्तसर में रह रहा है और अनाज मंडी के पीछे झुग्गियों में रहता है। परिवार मजदूरी करता है और उनकी पांच संतानें हैं। सबसे बड़ी 9 साल की बच्ची दूसरी कक्षा की छात्रा थी।

घटना वाले दिन शाम करीब छह बजे परिवार खाना खा रहा था। इसी दौरान बच्ची पास लगे नल से पानी लेने बाहर गई थी, लेकिन कुछ देर बाद वापस नहीं लौटी। रातभर खोजबीन के बाद सुबह पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई।

बंद फैक्ट्री में मिला शव

अगले दिन, शनिवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि मोड़ रोड पर स्थित एक परित्यक्त फैक्ट्री परिसर में बच्ची का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई।

थांदेवाला रोड पर पुलिस-आरोपी आमने-सामने

वारदात के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। देर रात एक टीम को सूचना मिली कि आरोपी मुकेश बाइक पर थांदेवाला रोड की ओर आ रहा है। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अचानक एसएचओ पर फायर कर दिया। गोली पास के पेड़ में लगी और एसएचओ दुर्घटना से बच गए।

इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

कड़ी कार्रवाई की तैयारी

एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटा लिए गए हैं। पुलिस आरोपी का चालान तैयार कर उसे जल्द अदालत में पेश करेगी, ताकि उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...