Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India विवाहिता ने पति की लाइसेंसी पिस्तौल से की आत्महत्या

विवाहिता ने पति की लाइसेंसी पिस्तौल से की आत्महत्या

टोहाना के खनोरी गांव में देर रात हुई घटना, पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ जांच शुरू की

फतेहाबाद। उपमंडल टोहाना के गांव खनोरी में देर रात एक विवाहिता की गोली लगने से मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई, जब 26 वर्षीय हरदीप कौर अपने कमरे में अकेली थीं। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो हरदीप कौर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उनके सिर में लगी गोली से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शादी राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु टोहाना नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए। मृतका के मायके पक्ष के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, हरदीप कौर मूल रूप से पंजाब के संगरूर जिले की रहने वाली थीं। उनके पति गुरप्यार सिंह टोहाना के सैनी चौक में “इटालियन मास्टर” नाम से होटल संचालित करते हैं। दो वर्ष पूर्व उनके होटल पर रंगदारी के लिए फायरिंग की घटनाएं हो चुकी थीं, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें हथियार का लाइसेंस जारी किया था। घर में रखी इसी लाइसेंसी पिस्तौल से हरदीप कौर की मौत हुई।

मृतका अपने पीछे दो नन्ही बेटियों को छोड़ गई हैं — एक दो वर्ष की और दूसरी मात्र चार महीने की। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में अलग-अलग कोणों से जांच कर रही है। मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...