Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India दादर एक्सप्रेस उड़ाने की धमकी, घंटों चला तलाशी अभियान, तीन युवक हिरासत...

दादर एक्सप्रेस उड़ाने की धमकी, घंटों चला तलाशी अभियान, तीन युवक हिरासत में

स्टेशन पर नहीं मिले कोई विस्फोटक पदार्थ

अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन पर देर शाम हड़कंप मच गया, जब दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की आशंका की सूचना पुलिस को मिली। अलर्ट मिलते ही रेलवे स्टेशन को हाई सिक्योरिटी ज़ोन में बदल दिया गया। ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर रोककर घंटों तलाशी अभियान चलाया गया, जबकि यात्रियों में दहशत और अफरातफरी का माहौल बना रहा।

सूचना थी कि तीन युवक एक ऑटो में यात्रा के दौरान दादर एक्सप्रेस पर बम धमाका करने की बातचीत कर रहे थे। ऑटो चालक ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर स्टेशन को घेराबंदी में ले लिया।

पूरे स्टेशन परिसर की मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल यूनिट की मदद से गहन तलाशी की गई। दादर एक्सप्रेस के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, पार्किंग ज़ोन और ट्रैकों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यात्रियों के सामान की एक-एक करके जांच की गई, जिससे स्टेशन पर कई घंटे तक तनाव का माहौल बना रहा।

जांच के दौरान किसी विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री का पता नहीं चला, लेकिन बातचीत में शामिल तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और कॉल डिटेल, लोकेशन हिस्ट्री तथा सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि मामला मज़ाक था या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

सिटी एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि कुचामन और डीडवाना क्षेत्र से भी कुछ संदिग्ध सूचनाएँ मिली थीं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में रखा गया। कई घंटे तक चली कार्रवाई के बाद दादर एक्सप्रेस को क्लियरेंस देकर रवाना किया गया। फिलहाल हिरासत में लिए तीनों युवकों से पूछताछ जारी है।

रेलवे प्रशासन ने घटना के बाद प्रदेश के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा और कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...