Thursday, May 14, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ का बड़ा खुलासा: थाईलैंड के जरिए म्यांमार भेजने वाले 3 तस्कर...

एसटीएफ का बड़ा खुलासा: थाईलैंड के जरिए म्यांमार भेजने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार

नौ युवकों की पूछताछ में उजागर हुआ नेटवर्क, सभी हाल ही में वापस लाए गए

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने मानव तस्करी और साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर युवाओं को नौकरी का झांसा देकर थाईलैंड के रास्ते अवैध रूप से म्यांमार पहुंचाने का आरोप है। हाल ही में म्यांमार से सुरक्षित लौटे उत्तराखंड के नौ युवकों की पूछताछ के बाद यह पूरा कांड सामने आया।

एसटीएफ के अनुसार, म्यांमार के म्यावाड्डी क्षेत्र स्थित कुख्यात केके पार्क में रह रहे कई भारतीय युवकों को वापस लाया गया है। राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों के नौ युवकों को दिल्ली पहुंचने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया। सभी को फर्जी विदेशी नौकरी और ऊंची तनख्वाह का प्रलोभन देकर सीमा पार भेजा गया था।

जांच में पता चला कि भारतीय एजेंटों ने सुनियोजित तरीके से युवकों से बड़ी रकम हड़पकर उन्हें थाई वीजा पर बैंकॉक भेजा। इसके बाद अवैध रूप से म्यावाड्डी के केके पार्क में प्रवेश कराया गया, जहां उनसे जबरन साइबर ठगी के काम करवाए जाते थे। एजेंट इन युवकों से कभी सीधे, तो कभी टेलीग्राम और व्हाट्सऐप जैसे चैटिंग ऐप्स के माध्यम से संपर्क कर रहे थे।

एसटीएफ के सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में उधमसिंह नगर के जसपुर निवासी सुनील कुमार, काशीपुर निवासी नीरव चौधरी और प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ जारी है और एसटीएफ अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...