फिरोजपुर (पंजाब)- फिरोजपुर ज़िले में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान एक कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। टीम ने वाहन से करीब 50 किलो हेरोइन जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह, निवासी शेरावली छन्ना (जिला कपूरथला), के रूप में की गई है।
एएनटीएफ अधिकारियों के अनुसार, संदीप सिंह की गतिविधियों पर पहले से नज़र रखी जा रही थी। टीम द्वारा पीछा किए जाने पर वह बचने की कोशिश में ममदोट के गांव गजनीवाला की ओर मुड़ गया। हालांकि, एएनटीएफ ने रणनीतिक तरीके से घेराबंदी की और उसे ममदोट के नज़दीकी गांव राउके हिठार में रोक लिया।
पकड़ से बचने के प्रयास में तनावपूर्ण माहौल बना और जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। टीम अब उससे नेटवर्क से जुड़ी जानकारी निकालने में जुटी है।







