Friday, September 18, 2026
Home Crime India गुरदासपुर पुलिस–BSF की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, 2.5 किलो से...

गुरदासपुर पुलिस–BSF की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, 2.5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

गुरदासपुर- गुरदासपुर में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए कलानौर इलाके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) देविंदर कुमार चौधरी के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के डीजीपी, अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी और गुरदासपुर एसएसपी अदित्य (IPS) के निर्देश पर की गई। 20 नवंबर को नशा विरोधी विशेष अभियान के तहत बीएसएफ के सहयोग से टी-पॉइंट रुडियाना मोड़ पर नाकेबंदी की गई थी।

नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें रोका गया। डीएसपी (सिटी) मोहन सिंह की टीम ने जब उनकी तलाशी ली, तो एक प्लास्टिक बैग में भारी मात्रा में हेरोइन पाई गई। पुलिस ने मौके से तस्करों की पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मांगू, निवासी गोपाल नगर (अजनाला) और गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी हरुवाल (थाना डेरा बाबा नानक) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...