Thursday, March 19, 2026
Home Crime India हिसार के सुंदर नगर में राजेश मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी,...

हिसार के सुंदर नगर में राजेश मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी पकड़ा गया

हरियाणा।  सुंदर नगर में हुए राजेश हत्याकांड की जांच में बड़ी प्रगति करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के राजापुर निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभिषेक ने मुख्य आरोपी अमित उर्फ धोला को वह अवैध हथियार उपलब्ध कराया था जिसका इस्तेमाल राजेश की हत्या में किया गया था।

6 अक्टूबर को सुंदर नगर इलाके में गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां राजेश गली में मृत अवस्था में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

तफ्तीश के दौरान यह सामने आया कि कोथ खुर्द निवासी अमित उर्फ धोला और मृतक राजेश के बीच पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। इसी रंजिश के कारण अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेश की रेकी की और उसे योजनाबद्ध तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी अमित और उसके साथी सोनू उर्फ सरपंच को पहले ही गिरफ्तार कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है। अब हथियार सप्लाई करने वाला अभिषेक भी पुलिस गिरफ्त में है।

जांच से पता चला कि अमित की बुआ की शादी जींद निवासी रवि के परिवार में हुई थी। तलाक की प्रक्रिया में राजेश की सक्रिय भूमिका थी, जिसको लेकर अमित राजेश से नाराज था। बाद में रवि की दूसरी शादी में भी राजेश की भूमिका को लेकर विवाद और गहरा गया। इसी दुश्मनी को आधार बनाकर राजेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

RELATED ARTICLES

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...