Friday, September 18, 2026
Home Crime India गन्ने के खेत से बोरे में बंद मिला महिला का शव, इलाके...

गन्ने के खेत से बोरे में बंद मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

प्लास्टिक–जूट के बोरे में मिला शव, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार। पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब कैथवलिया–शम्भुआपुर मार्ग के पास स्थित गन्ने के खेत में एक महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला। खेत से उठ रही तेज बदबू के कारण ग्रामीणों ने अंदर जाकर जांच की, जिसके बाद यह मामला सामने आया। घटना की खबर फैलते ही लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि योगेंद्र सिंह के खेत में से लगातार दुर्गंध आ रही थी। जब लोग करीब 50 मीटर अंदर पहुंचे, तो उन्हें प्लास्टिक और जूट के बोरे में बंद एक महिला का शव दिखाई दिया। शव को मजबूत रस्सी से कई जगहों पर कसकर बांधा गया था। तुरंत इसकी सूचना चनपटिया पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। शव पर कीड़ों का लगना और बालों का उखड़ना इस बात का संकेत है कि मौत दो से तीन दिन पहले की हो सकती है। महिला ने सलवार-समीज पहनी हुई थी। शुरुआती जांच में गले या चेहरे पर चोट या कट के निशान नहीं मिले हैं, इसलिए मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

शव को जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि महिला की पहचान की जा सके। घटना के बाद गांवों में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच जारी है और मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...