Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India ऑपरेशन ट्रैकडाउन में हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 अपराधी दबोचे; करनाल...

ऑपरेशन ट्रैकडाउन में हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 अपराधी दबोचे; करनाल में लूट और फायरिंग के मामले सुलझे

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी ऑपरेशन ट्रैकडाउन का 11वाँ दिन लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। रविवार को प्रदेशभर में दबिश देकर 96 और वांछित व कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 3172 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें 610 गंभीर मामलों से जुड़े अभियुक्त भी शामिल हैं।

आईजी राकेश आर्य ने बताया कि 15 नवंबर को हत्याकांड से जुड़े 7 मामलों में 8 गिरफ्तारियां, हत्या के प्रयास वाले 23 मामलों में 29 आरोपी, तथा अवैध हथियार रखने के 22 मामलों में 27 अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कुल मिलाकर 54 संगीन मामलों में 67 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया। अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए 19 नए अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जिससे अब तक हिस्ट्रीशीट की कुल संख्या 150 हो गई है।

करनाल पुलिस की दो बड़ी सफलताएँ

करनाल जिले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए लूट, छीना-झपटी और फायरिंग जैसी गंभीर वारदातों में शामिल चार वांछित अपराधियों को दबोचा, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।

1. लूट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार

13 नवंबर को नहर पटरी पर कलरी नन्हेड़ा मार्ग पर शिकायतकर्ता कमलजीत के साथ हुई लूट के मामले में थाना इंद्री की टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश (निवासी नौरथा) को पकड़ लिया।
जाँच में सामने आया कि योगेश के खिलाफ चोरी, अवैध हथियार और अन्य धाराओं में आठ मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

2. सीएनजी पंप फायरिंग कांड का पर्दाफाश

घरौंडा थाना पुलिस ने सीएनजी पंप पर हुई फायरिंग की वारदात को सुलझाते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
13 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात में मामूली विवाद के बाद पंप कर्मचारी पर गोलियाँ चलाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

जितेंद्र, निवासी पानीपत

सचिन उर्फ रिकी, निवासी शिवाह (पानीपत)

दीपक, निवासी जाटल (पानीपत)

मुख्य आरोपी जितेंद्र पर हत्या के प्रयास, दंगा और धोखाधड़ी जैसे चार गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इन तीनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...