Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand क्रिस्टल वर्ल्ड अपहरण कांड- हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे चार...

क्रिस्टल वर्ल्ड अपहरण कांड- हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे चार आरोपी

कैफे के बाहर से उठा ले गए युवक को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास शनिवार शाम हुए सनसनीखेज अपहरण मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। फिल्मी अंदाज में युवक को जबरन कार में डालकर ले जाने की घटना के बाद हरिद्वार पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, शाम करीब 6:33 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवालिक नगर का रहने वाला राजन (25) क्रिस्टल वर्ल्ड के पास से कार सवार युवकों द्वारा अगवा कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर नाकेबंदी बढ़ा दी गई। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि घटना में पंजाब नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया था।

कैफे से बाहर निकले ही उठा ले गए राजन

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि अपहरण में कुल छह युवक शामिल थे। राजन के मित्र फतेह सिंह ने बताया कि दोनों एक कैफे में बैठे थे। राजन जैसे ही फोन पर बात करते हुए बाहर निकला, एक कार वहां आकर रुकी और उसमें बैठे युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद वे उसे घसीटकर कार में डालकर फरार हो गए।

पुलिस ने चार आरोपी दबोचे, दो फरार

लगातार दबिश के बाद पुलिस ने रविवार को मंगलौर हाईवे से चार आरोपियों—अर्पित शर्मा (मंगलौर), नितिन (सिडकुल), जोगेंद्र उर्फ जुग्गन तथा हर्ष उर्फ हनी—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अपहृत युवक राजन को सकुशल मुक्त कराने के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। जबकि इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...