Friday, September 18, 2026
Home Crime India अजमेर में बड़े साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर में बड़े साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं के फिंगर प्रिंट से फर्जी सिम-बैंक खाते खुलवाए जाते थे

अजमेर। साइबर धोखाधड़ी के एक नए मॉड्यूल का खुलासा करते हुए अजमेर पुलिस ने महिलाओं के आधार और फिंगर प्रिंट लेकर उनके नाम से फर्जी सिम और बैंक खाते खुलवाने वाले गिरोह को पकड़ा है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गैंग प्राधानमंत्री योजना और जियो सिम के प्रचार के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर उनके दस्तावेज और फिंगर प्रिंट लेता था।

प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. अजय सिंह राठौड़ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश ओझा (36), राजकुमार वैष्णव उर्फ राजू (45), बजरंग नायक (29), राजू जाट (34), नरेश माली (32) और नंदकिशोर मेघवंशी (33) शामिल हैं। आरोपियों से 6 एंड्रॉयड और 2 कीपैड मोबाइल, फिंगर प्रिंट मशीन, 2 साउंड बॉक्स, 13 एयरटेल 5G सिम, 5 पैन कार्ड, 13 आधार कार्ड और एक कार बरामद की गई है।

जांच में क्या सामने आया
पुलिस के अनुसार, गिरोह महिलाओँ को “प्रति कस्टमर 2500 रुपये लाभ” का लालच देकर उनके आधार-पैन और फिंगर प्रिंट लेता था। इन्हीं फिंगर प्रिंट के आधार पर महिलाओं के नाम पर सिम अलॉट कराए जाते थे, फिर इन्हीं सिम पर एयरटेल पेमेंट बैंक में खाते खोलकर क्यूआर किट तैयार की जाती थी। यही किट साइबर ठगों को 12 हजार से अधिक कीमत में बेची जाती थी। गिरोह के प्रत्येक सदस्य का रोजाना 12-13 महिलाओं को टारगेट होता था। महिलाओं को शक न हो, इसके लिए उनके खातों में कुछ हजार रुपये भी ट्रांसफर किए जाते थे।

एक शिकायत से खुला पूरा नेटवर्क
एक महिला की शिकायत पर यह पूरा नेटवर्क उजागर हुआ। महिला ने बताया कि उससे जियो कस्टमर जोड़ने के नाम पर दस्तावेज और फिंगर प्रिंट लिए गए थे और बाद में उसे धोखाधड़ी का संदेह हुआ। पुलिस के अनुसार यह गिरोह नागौर सहित कई जिलों में सक्रिय था और अब तक 1000 से ज्यादा महिलाओं को निशाना बना चुका है।

आगे की कार्रवाई
गैंग की गिरफ्तारी में जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह और कांस्टेबल मुकेश टांडी का अहम योगदान रहा। पुलिस गिरोह के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि फर्जी सिम और बैंक खातों का उपयोग किन साइबर अपराधों में हुआ है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...