Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी...

नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और ठग की हुई गिरफ्तारी 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और ठग को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। एसटीएफ ने गिरोह के एक सदस्य को कुछ दिन पहले लुधियाना से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर अब दूसरे ठग को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के विरुद्ध राजस्थान में छह मुकदमे दर्ज हैं, जबकि 20 राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

एसएसपी (एसटीएफ) आयुष अग्रवाल ने बताया कि अजबपुर कलां निवासी बजाज फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सन्नी जैन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। करीब पांच माह पूर्व सन्नी जैन के वाट्सएप नंबर पर एक अंजान व्यक्ति का मैसेज आया, जिसने खुद को करियर बिल्डर कंपनी के मानव-संसाधन विभाग का अधिकारी बताया।

अज्ञात व्यक्ति ने सन्नी को प्रतिदिन तीन से आठ हजार रुपये कमाने का झांसा देकर पार्ट टाइम नौकरी का प्रलोभन दिया। इसके बाद उसने वाट्सएप नंबर पर दो लिंक भेजकर सन्नी से टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाया और फिर उसे अपने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के साथ ही सन्नी का मोबाइल हैक हो गया। सन्नी के मोबाइल नंबर पर 25 जून को बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उनके खाते से 30 हजार रुपये नहीं बल्कि 14 लाख, 18 हजार रुपये निकाले गए हैं।

सन्नी जैन की शिकायत पर एसटीएफ ने साइबर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। जांच टीम ने इस प्रकरण में आरोपित हरमीत सिंह बेदी निवासी सेक्टर 32ए, चंडीगढ़ रोड थाना डिवीजन नंबर सात, लुधियाना, पंजाब को आठ अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आरोपित से पूछताछ के आधार पर गिरोह के एक अन्य सदस्य मोहम्मद वकार निवासी तेलिया का वास, त्यूरी, थाना मथानिया, जोधपुर, राजस्थान को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के अनुसार, गिरोह के सदस्य नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर आमजन से वाट्सएप, ईमेल आदि के माध्यम से संपर्क कर पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं। फिर वह विभिन्न टास्क देते हैं। इसके तहत यूट्यूब पर चैनल सब्सक्राइब कर वीडियो लाइक करने का टास्क दिया जाता है। साथ ही निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया जाता है। कम रकम निवेश करने पर ठग मुनाफे के साथ व्यक्ति को रकम लौटा देते हैं। इस प्रकार वह लालच में ज्यादा रकम निवेश करता है, लेकिन यह रकम साइबर ठग गायब कर देते हैं और उसके बाद अपने फोन बंद कर देते हैं।

आरोपित इस काम के लिए फर्जी सिम, फर्जी आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में टेलीग्राम चैनल का संचालन भी दुबई से किया जा रहा है। ठगी की रकम क्रिप्टो ट्रेडिंग में लगा दी जाती है।

एसएसपी ने बताया कि जांच में गिरोह की ओर से देशभर में 28 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आई है। गिरफ्तार किए गए आरोपित मोहम्मद वकार की तलाश उत्तराखंड पुलिस के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, हिमाचल, केरल, ओडिशा, पंजाब, बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा और छत्तीसगढ़ की पुलिस को भी थी। आरोपित के पास से चार मोबाइल, चेक बुक व कुछ मोहरें बरामद हुई हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...