Thursday, June 18, 2026
Home Crime India कनाडा भेजने के नाम पर ठगी: शादी के बाद पत्नी ने तोड़ा...

कनाडा भेजने के नाम पर ठगी: शादी के बाद पत्नी ने तोड़ा रिश्ता, 33 लाख रुपये हड़पने का आरोप

लुधियाना। पंजाब के रायकोट इलाके में एक परिवार के साथ कनाडा भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाह के बाद विदेश गई नवविवाहिता ने पति से रिश्ता तोड़ लिया और ससुरालियों के 33 लाख रुपये भी वापस नहीं किए।

मामले में रायकोट सदर थाना पुलिस ने मोगा जिले के धूलकोट गांव निवासी हरमनप्रीत कौर, उसकी मां करमजीत कौर और पिता रंजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता दविंदर सिंह, निवासी बोपाराय खुर्द ने बताया कि वह अपने बेटे लवप्रीत सिंह को कनाडा भेजने की कोशिश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात हरमनप्रीत कौर और उसके परिवार से हुई, जिन्होंने आईलेट्स पास लड़की के रूप में शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवारों के बीच कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का एग्रीमेंट हुआ, जिसके अनुसार लवप्रीत के परिवार को हरमनप्रीत का सारा खर्च उठाना था। बदले में वह कनाडा पहुंचने के बाद पति को स्पॉन्सर कर बुलाने और पीआर दिलाने की जिम्मेदारी लेगी।

14 मार्च 2023 को दोनों की शादी कर दी गई और 28 दिसंबर 2023 को हरमनप्रीत कौर कनाडा चली गई। लेकिन विदेश पहुंचने के बाद उसने पति से सभी संपर्क तोड़ दिए। न उसने उसे कनाडा बुलाया, न ही 33 लाख रुपये लौटाए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती फिलहाल कनाडा में रह रही है। थाना सदर प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है, जबकि हरमनप्रीत के कनाडा स्थित पते पर भी कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है। भारतीय दूतावास के माध्यम से कनाडा पुलिस से भी मदद मांगी जाएगी।

एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर लखवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...