Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand कंडोली में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, कमरे में मिला सुसाइड नोट

कंडोली में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, कमरे में मिला सुसाइड नोट

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में तैनात अशोक ने कैनुला से इंजेक्शन लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली में एक दर्दनाक घटना सामने आई। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। कमरे में उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि उसके हाथ में कैनुला लगा हुआ था। पास ही एक शीशी, दो खाली सिरिंज और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कैनुला के जरिये कोई जहरीला पदार्थ अपने शरीर में इंजेक्ट किया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कंडोली निवासी अशोक (32) पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। वह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में तैनात था। बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। मौके से मोबाइल फोन, सिरिंज, शीशी और सुसाइड नोट बरामद किए गए। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुसाइड नोट में मांगी माफी, घरवालों को दिए अकाउंट पासवर्ड

पुलिस जांच में मिले सुसाइड नोट में अशोक ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उसने लिखा कि वह यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा है और परिजनों से माफी मांगी है। नोट में उसने अपने मोबाइल और अन्य अकाउंट के पासवर्ड लिखे हैं ताकि घरवालों को आगे कोई परेशानी न हो। उसने पिता से मोटरसाइकिल का ध्यान रखने और अकाउंट के पैसे से बहन की शादी करने की बात भी लिखी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...