Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India हथियारबंद अपराधियों ने पीएनबी सीएसपी सेंटर से ₹2.80 लाख और लैपटॉप लूटा

हथियारबंद अपराधियों ने पीएनबी सीएसपी सेंटर से ₹2.80 लाख और लैपटॉप लूटा

पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर की छापेमारी

औरंगाबाद। औरंगाबाद में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में धावा बोल दिया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर संचालक से ₹2.80 लाख नकद और लैपटॉप लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के पचार बाजार की है।

पीड़ित सीएसपी संचालक राजू कुमार रंजन, जो ढोसिला खुर्द गांव निवासी अंबिका प्रसाद के पुत्र हैं, ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वे अपने सेंटर पर पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधी आए और उन पर पिस्तौल तान दी। कुछ ही मिनटों में बदमाश उनके बैग में रखे पैसे और लैपटॉप लेकर कासमा की ओर भाग निकले।

सूचना मिलते ही रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी शंभू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बैंक के सीएसपी सेंटर अपराधियों के आसान निशाने बन गए हैं। निजी संचालन होने के कारण इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है, जिससे बदमाशों को लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने में आसानी होती है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...