Friday, September 18, 2026
Home Crime India दीपावली से पहले बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड: ज्वैलर 10 करोड़ लेकर फरार, व्यापारियों...

दीपावली से पहले बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड: ज्वैलर 10 करोड़ लेकर फरार, व्यापारियों में हड़कंप

घोड़ों का चौक क्षेत्र में आठ व्यापारियों से एडवांस रकम लेकर गायब हुआ ज्वैलर, पुलिस ने शुरू की जांच

जोधपुर। दीपावली से ठीक पहले शहर के घोड़ों का चौक क्षेत्र में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। यहां एक ज्वैलर बाजार के आठ व्यापारियों से करीब 10 करोड़ रुपये लेकर गायब हो गया। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में सोना-चांदी मंगाने के लिए एडवांस भुगतान किया था, लेकिन निर्धारित समय पर माल नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह जब ज्वैलर की दुकान बंद मिली तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार बीकानेर निवासी शत्वीर अली पिछले छह साल से घोड़ों का चौक में ज्वैलरी टेस्टिंग और ट्रेडिंग का कारोबार कर रहा था। स्थानीय व्यापारी उस पर भरोसा कर नियमित रूप से सोना-चांदी का लेनदेन करते थे। दीपावली से पहले उसने बड़े ऑर्डर के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये लिए और फिर दुकान बंद करके फरार हो गया।

जब व्यापारियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसके सभी मोबाइल फोन बंद मिले। दोपहर में व्यापारी जब दुकान पहुंचे, तो वहां ताले लटके हुए थे। इसके बाद सभी व्यापारी पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश से मिले और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक अतुल भंसाली ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिलाए।

अब तक सामने आई शिकायतों के अनुसार—

आरके ज्वैलर्स के मनीष शर्मा से ₹4.30 करोड़

जगदंबा गोल्ड टेस्टिंग के अशोक से 550 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी

लक्ष्मण गोल्ड टेस्टिंग के हीरालाल से ₹25 लाख

शिवम ज्वैलर्स के शिवकुमार से 700 ग्राम सोना

आर ज्वैलर्स के मोहित मौनी से ₹9.35 लाख

सीके ज्वैलर्स के पूर्णति सिंह से 70 किलो चांदी

सदर बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बीकानेर और जोधपुर पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि कुल ठगी की रकम 10 से 12 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...