30 लाख रुपये की सुपारी देने की साजिश, पुलिस ने फुल प्लान किया बेनकाब
हरिद्वार। हरिद्वार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी ही हत्या के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी देने की साजिश रची। बहादराबाद पुलिस ने इस कुख्यात साजिश के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद की हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत वह अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल और तीन साथियों के माध्यम से अपनी ही गाड़ी पर फायरिंग करने की तैयारी कर रहा था। उसने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर विपक्षी पर 30 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप लगाया था।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता जाकिर निवासी घोड़ेवाला के अलावा खालिक, उस्मान, सोहेल, आजम और शाजिद शामिल हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर पर्दा उठाया और सभी आरोपी अब हिरासत में हैं।







