Friday, September 18, 2026
Home Crime India 100 से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर...

100 से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

हरियाणा। झारखंड़, राजस्थान, बिहार और उत्तर-प्रदेश के 100 से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झासा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को चरखी दादरी पुलिस ने पटना (बिहार) से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील पटना के नेहरू नगर का रहने वाला है और उसने गिरफ्तारी के दौरान चरखी दादरी पुलिस टीम पर हमला भी करवा दिया। हालांकि समय से बिहार पुलिस की मदद मिलने से पुलिस टीम वहां से आरोपी को लेकर निकलने में कामयाब रही।

आरोपी सुनील की गिरफ्तारी को लेकर दादरी डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि दादरी सदर थाना में वर्ष 2022 में पांच आरोपियों के खिलाफ ठगी के संबंध में 316 नंबर एफआईआर हुई थी। इस मामले में शुक्रवार को दादरी साइबर थाना प्रभारी पीएसआई विशाल की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम 1200 किलोमीटर दूर पटना में आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने पहुंची।

टीम जब उसे काबू कर वाहन में बैठाने लगी तो उसने अपहरण का शोर मचा दिया और इसके बाद उसकी मदद के लिए आए स्थानीय लोगों ने न केवल पुलिस टीम का विरोध किया, बल्कि हमला तक कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते बिहार पुलिस वहां पहुंच गई और दादरी साइबर थाना पुलिस टीम आरोपी को लेकर वहां से निकलने में कामयाब हो गई। रविवार को पुलिस टीम उसे लेकर दादरी पहुंची। हालांकि इससे पहले टीम ने हमला करने वालों के खिलाफ बिहार में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज करवाया।

आरोपी से की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2021 व वर्ष 2022 में ही उनके गिरोह ने विभिन्न प्रदेशों में युवाओं के साथ ठगी की। उन्होंने जनरल ड्यूटी सिपाही या क्लर्क भर्ती के नाम पर युवाओं से 6 लाख और मैस में स्टोरकीपर या क्लर्क भर्ती करवाने के नाम पर 8 लाख रुपये तक की ठगी की। सूत्रों के अनुसार 100 से अधिक युवाओं को इस गिरोह ने निशाना बनाया।

गिरोह की खास बात ये थी कि वो दानाुपर आर्मी कैंट का युवाओं को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देते थे। इतना ही नहीं इससे पहले मेडिकल जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए भी युवाओं को वहां बुलाया जाता था। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि दरअसल आर्मी कैंट में आमजन भी रहते हैं और इस बात का ही गिरोह फायदा उठाता था।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...