आरोपियों के कब्जे से भारी हथियार बरामद, विदेशी हैंडलर्स की सप्लाई योजना का खुलासा
पंजाब। पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बरनाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बंबीहा गैंग के दो प्रमुख बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और शेखर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को छह पिस्तौलें (एक पीएक्स5, चार .32 बोर और एक .30 बोर) और 19 जिंदा कारतूस मिले।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये बदमाश विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर बंबीहा गैंग के फुट सोल्जर्स को हथियार सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। उनका मकसद प्रदेश में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देना था।
पुलिस अब इस आपराधिक सप्लाई नेटवर्क के पूरे लिंक की तहकीकात कर रही है, ताकि इस गैंग के सभी सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरी नेटवर्किंग को ध्वस्त किया जा सके।







