Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ ने बीस राज्यों में वांटेड को राजस्थान से किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने बीस राज्यों में वांटेड को राजस्थान से किया गिरफ्तार

28 करोड़ के घोटाले का खुलासा 
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने बीस राज्यों में वांटेड अपराधी को राजस्थान से  गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ठग 28 करोड़ का घोटाला कर कई लोगों को चूना लगा चुका है। यूट्यूब वीडियो को लाइक व सबस्क्राइब कर जल्दी पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का  यह सदस्य एटीएम काटने के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस की कहानी, उनकी जुबानी
एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता सन्नी जैन से वट्सएप के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को कैरियर बिल्डर कम्पनी के एच0आर0 होना बताकर प्रतिदिन 3-8 हजार रुपये कमाने का प्रलोभन देकर जॉब ऑफर कर 02 लिंक भेजकर टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाकर व अपने टेलीग्राम ग्रुप में जोडकर वादी का मोबाईल हैक कर लेना तत्पशचात दिनांक 25.06.2023 को वादी के फोन पर 30 हजार रुपये कटने का टैक्सट मैसेज आना व पता करने पर वादी के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 25-06-2023 को भिन्न-2 ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 14,18,127/- रु0 की धोखाधडी कर लेने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड, देहरादून पर मु0अ0स0 14/2023 धारा 420 भादवि व 66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल के सुपुर्द की गयी।
अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, तथा अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्रकाश में आया कि अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्ता से यू ट्यूब वीडियो लाईक सब्स्क्राईब कर लाभ कमाने के नाम पर वादी मुकदमा से धोखाधडी की गयी । जिसमें पूर्व में  मोबाईल नम्बर व खातों की जानकारी करने पर प्रकाश में आये संदिग्ध अभियुक्त हरमीत सिंह बेदी पुत्र बलजीत सिंह बेदी निवासी म.नं. 1855, सैक्टर 32A, चण्डीगढ़ रोड थाना डिविजन नं0 07, लुधियाना, पंजाब को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से गहराई से तकनीकी विश्लेषण और जांच की गई और साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में प्रकाश में आये अन्य सह अभियुक्त मौहम्मद वकार पुत्र अब्दुल हमीद निवासी म0नं0 424 तेलियो का वास त्युरी थाना मथानिया जिला जोधपुर राजस्थान उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध देशभर के 16 विभिन्न राज्यों में लगभग 113 शिकायते दर्ज है । अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त 01 मोबाईल फोन मय 03 सिम कार्ड बरामद किये गये।
अपराध का तरीका –
अभियुक्तगण द्वारा नामी गिरामी कम्पनियों की फर्जी वैबसाईट बनाकर आम जनता से वट्सएप / ई-मेल / दूरभाष व अन्य सोशल साईटों के माध्यम से सम्पर्क कर स्वयं को विभिन्न नामी-गिरामी कम्पनियों के एचआर / कर्मचारी  प्रतिदिन 3-8 हजार रुपये कमाने का प्रलोभन देकर जॉब ऑफर कर लिंक भेजकर टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाकर व अपने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ना । तत्पशचात विभिन्न यू ट्यूब वीडियो लाईक एवं सब्स्क्राईब करने के टास्क देते है तथा उसमें निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी से भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम से धनराशि प्राप्त करते है व धोखाधडी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर उक्त धनराशि का प्रयोग करते है । अभियुक्तगणो द्वारा उक्त कार्य हेतु फर्जी सिम, आईडी कार्ड तथा फर्जी खातों का प्रयोग कर अपराध कारित किया जाता है । टेलीग्राम चैनल का संचालन दुबई से किया जा रहा है। आरोपी ने कबूला कि वह लोगों से दोस्ती करता था और फर्जी अकाउंट खोलता था। पी2पी Crypto ट्रेडिंग में विवादित पैसा भी लगाया।
क्यों एक P2P क्रिप्टो ट्रेडिंग के साथ सावधान रहना है?
एक व्यक्ति को नहीं पता कि क्रिप्टो किससे खरीदा गया था और किससे उसने क्रिप्टो को आगे बेचा। अक्सर, अपराधी धोखाधड़ी के पैसे से खरीदे गए क्रिप्टो को उन लोगों को बेचते हैं जो आगे किसी और को बेचते हैं।
एक और राष्ट्रीय घोटाला का खुलासा?
मामले के प्रारंभिक विश्लेषण में न्यूनतम 28 करोड़ का घोटाला सामने आया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को निम्नलिखित राज्यों पुलिस कर रही तलाश – आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल, केरल, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम 
1- मौहम्मद वकार पुत्र अब्दुल हमीद निवासी म0नं0 424 तेलियो का वास त्युरी थाना मथानिया जिला जोधपुर राजस्थान । उम्र 33 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहम्मद वकार
1- मु0अ0सं0 47/2023 धारा 380,457 भादवि चालानी थाना बासनी, जोधपुर राजस्थान
2- मु0अ0सं0 61/2020 धारा 341,323,354, भादवि चालानी थाना मथानिया, जोधपुर राजस्थान
3- मु0अ0सं0 117/2012 धारा 457 भादवि चालानी थाना भोजासर, जोधपुर राजस्थान
4- मु0अ0सं0 140/2012 धारा 457 भादवि चालानी थाना मथानिया, जोधपुर राजस्थान
5- मु0अ0सं0 174/2012 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि चालानी थाना मथानिया, जोधपुर
      राजस्थान
6-  मु0अ0सं0  156/2010 धारा 457 भादवि थाना मथानिया, जोधपुर राजस्थान
बरामदगी-
1. 01 मोबाईल फोन मय 03 सिम कार्ड
इससे पहले गिरफ्तार अभियुक्त का नाम 
1- हरमीत सिंह बेदी पुत्र बलजीत सिंह बेदी निवासी म.नं. 1855, सैक्टर 32A, चण्डीगढ़ रोड थाना डिविजन नं0 07, लुधियाना, पंजाब । उम्र – 33 वर्ष
कुल बरामदगी-
1. 04 मोबाईल फोन मय 04 सिम कार्ड
2. 01 मैक बुक एयर
3. 01 यस बैंक का चैक
4. 01 मोहर
पुलिस टीम- (थाना साईबर क्राईम)
1- निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल
2- उ0नि0 आशीष गुसांई
3- उ0नि0  हिम्मत सिंह
3- कानि0 सोहन बडोनी
4- कानि0 नितिन रमोला
(तकनीकी सहयोग)
1- है0का0 प्रमोद कुमार (STF)
2- कानि0 अनिल कुमार (STF)

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...