Friday, September 18, 2026
Home Crime India मुंगेर: घर लौटते समय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी...

मुंगेर: घर लौटते समय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर (बिहार)- मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित कुमारपुर वार्ड संख्या 9 में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बमबम कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से दिहाड़ी मजदूर था।

परिजनों के अनुसार, बमबम रात लगभग 12 बजे काम से लौट रहा था, जब घर के पास ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। परिवार ने तुरंत उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं, हालांकि डॉग स्क्वायड को हमलावरों के सुराग में कोई खास सफलता नहीं मिली।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि हत्या के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पत्नी गीता देवी अपने चार छोटे बच्चों के साथ बेसुध पड़ी हैं। बमबम की शादी 2012 में हुई थी और उनके बच्चे — आलोक, आर्यन, आदित्य और लाडो कुमारी — अभी बहुत छोटे हैं। परिवार का कहना है कि बमबम पूरी तरह घर की जिम्मेदारियों को संभालते थे और मेहनत-मजदूरी कर गुज़ारा करते थे।

मृतक की मां सुमित्रा देवी और मामा संजय कुमार ने बताया कि बमबम की किसी से दुश्मनी की कोई जानकारी नहीं थी। हमलावरों की संख्या लगभग पांच बताई जा रही है, लेकिन अंधेरे के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।

क्या है अगला कदम?

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। संग्रामपुर थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस जघन्य हत्या की गुत्थी सुलझाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...