नई टिहरी। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन से 5 पेटी अवैध रूप से परिवहन की जारी अंग्रेजी शराब बरामद की है। टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। नरेंद्रनगर के आबकारी निरीक्षक समरवीर बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने चाका-कोटेश्वर मोटरमार्ग पर वाहनों की चेंकिग की।
इस दौरान एक कार को रुकने को कहा, जिस पर कार चालक ने वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया। लेकिन आगे खड़ी टीम ने वाहन चालक को पकड़ लिया। जहां आबकारी टीम ने वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 5 पेटियों में से दो सौ चालीस पव्वे बरामद किए।
उन्होंने बताया कि, अवैध रुप से शराब परिवहन के मामले में विभाग की ओर से रविंद्र सिंह रावत निवासी ग्लास हाउस मार्ग श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में देवानंद वेदवाल, आशीष नेगी, श्रवण कुमार, जगत सिंह आदि शामिल रहे।







