Friday, September 18, 2026
Home Crime India मंत्री को धमकी भेजने वाला युवक लुधियाना से गिरफ्तार

मंत्री को धमकी भेजने वाला युवक लुधियाना से गिरफ्तार

बांका- बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा को फेसबुक मैसेंजर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। बांका पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को पंजाब के लुधियाना से पकड़ लिया और पूछताछ के लिए बांका ले आई है।

यह मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब मंत्री जयंत राज के मैसेंजर अकाउंट पर लगातार अभद्र संदेश और हत्या की धमकियाँ भेजी गईं। इस संबंध में मंत्री के निजी सचिव ने अमरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान संदीप पासवान (निवासी – सलेमपुर, अमरपुर, बांका) के रूप में की। उसकी लोकेशन लुधियाना में ट्रेस होने पर पुलिस की एक टीम तुरंत पंजाब रवाना हुई। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया, जिससे धमकियाँ भेजी गई थीं।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर गठित इस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास ने किया। अभियान में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, एएसआई विनोद कुमार और तकनीकी सेल के अधिकारी शामिल रहे।

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और धमकी भरे संदेशों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...