पलवल- हसनपुर क्षेत्र के करीमपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय महिला की उसकी ही पति ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतका प्रीति की हत्या उसके पति रोहित उर्फ भोला ने घर के अंदर बेड पर किसी तेजधार हथियार से गला काटकर की।
हत्या के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया है। सूचना मिलते ही हसनपुर थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।







