Friday, September 18, 2026
Home Crime India जयपुर में नकली खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, हजारों किलो घटिया सामग्री...

जयपुर में नकली खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, हजारों किलो घटिया सामग्री जब्त

जयपुर- राजधानी जयपुर में मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर शिकंजा कसने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को विभाग की विशेष टीम ने गोनेर रोड पर संचालित एक नकली सॉस और मेयोनीज़ बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारते हुए करीब 2,500 किलो से अधिक अविधिपार खाद्य सामग्री को जब्त किया और पूरी यूनिट को सील कर दिया।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर CMHO जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में की गई। डॉ. मित्तल ने बताया कि छापे के दौरान “फ्रेश+” ब्रांड के नाम से तैयार की जा रही मेयोनीज़ और बिना लेबल वाली सॉस की भारी मात्रा में खेप बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि इन उत्पादों को तैयार करने में घटिया और एक्सपायरी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।

टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि त्योहारी सीजन में इस तरह की कार्रवाई आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

मुहाना मंडी में भी छापा, 372 लीटर नकली सरसों तेल जब्त

इसी अभियान के तहत विभाग की एक अन्य टीम ने जयपुर के मुहाना मंडी में स्थित मैसर्स रघुनाथ ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर गौमुखी ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा सरसों तेल जब्त किया। कुल 22 टिन (लगभग 372 लीटर) तेल पर न तो बैच नंबर था, न ही मैन्युफैक्चरिंग या एक्सपायरी डेट अंकित थी।

डॉ. मित्तल ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई है, जो खासकर त्योहारी सीजन को देखते हुए पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...