Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand आभूषणों की सफाई के बहाने सोना चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा...

आभूषणों की सफाई के बहाने सोना चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

उत्तरकाशी- कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सोने की चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त घर-घर जाकर पुराने आभूषणों की साफ-सफाई करने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर सोने की चोरी करते थे।

कल मातली निवासी गौरव रावत द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर एक लिखित तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि बीते 17 सितम्बर को उनकी माता घर पर अकेले थीं, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर पर आकर पुराने गहनों की साफ-सफाई करने के नाम पर उनकी माता जी के साथ धोखाधड़ी कर अभूषणों से सोने की चोरी की गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर धोखाधड़ी तथा चोरी का मामला पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा पुलिस अधिकारियों को प्ररकण के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। मामले की विवेचना उप निरीक्षक विनोद पंवार के सुपुर्द की गयी।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसी-सुरागरसी तथा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुये जानकारी जुटाकर मात्र 2-3 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण कर मामले में संलिप्त अंतर्राज्जीय गिरोह के 3 अभियुक्त पवन सोनी, खन्तर मण्डल तथा संजय कुमार को उत्तरकाशी बस अड्डे के पास स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त कैमिकल तथा अन्य सामग्री बरामद की गयी है। पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वह पुराने आभूषणों की साफ-सफाई के नाम पर लोगों का सोना चोरी करते हैं, अभूषणों की सफाई करते समय कैमिकल का प्रयोग कर गहनों से सोना उतार लेते हैं और बाकी बचे हुये मेटल पर हल्दी रंग का कैमिकल चढाकर वापस कर देते हैं तथा लोगों को 1 घण्टे बाद अपने गहनों को देखने को कहते हैं।

जब तक लोग अपने गहनों को खोलकर चैक करते हैं तब तक हम काफी दूर निकल जाते हैं। इसी प्रकार हम तीनों धोखाधड़ी कर सोना चोरी करते हैं। अभियुक्त बहुत ही शातिर प्रवृत्ति के हैं, पूर्व में भी अभियुक्त खन्तर मण्डल व पवन सोनी के विरुद्ध पौडी गढवाल के थाना रिखणीखाल व सतपुली में धोखाधडी व संगठित अपराधों के मामले पंजीकृत हैं। पौड़ी पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट मे कार्रवाई की गयी है। अभियुक्तों के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, आज अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा टीम को 5000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • पवन सोनी पुत्र उमेद शाह निवासी कोल बड़ा पोस्ट ऑ0 मेहरमा, गौण्डा झारखण्ड उम्र- 38 वर्ष।
  • खन्तर मण्डल पुत्र स्व. जग्गू मण्डल निवासी 05 नं. सीज मदारीचक मनोहर पुर मनिहारी कटिहार बिहार उम्र- 34 वर्ष।
  • संजय कुमार शाह पुत्र नागेश्वर शाह निवासी जमुनिया तुलसीपुर भागलपुर बिहार उम्र- 39 वर्ष।

बरामद माल

सुनहरे रंग के तरल पदार्थ युक्त आधी भरी हुयी 3 बोतल
हल्दीनुमा पाउडर की 3 डिब्बी
पिताम्बरी साइनिंग पाउडर के पाउच
4 टिन के बाउल
3 टिपिन भिगोई रुई युक्त
12 लकड़ी के ब्रश
1 प्लास्टिक का डिब्बा तरल पदार्थ युक्त, माचिस, लाइटर आदि

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...