Friday, September 18, 2026
Home Crime India मंदिर की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव, चाकू से गोदकर की...

मंदिर की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव, चाकू से गोदकर की गई हत्या

10 से ज्यादा आपराधिक मामलों में दर्ज था मृतक का नाम 

ग्वालियर। हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर सोमवार सुबह 35 वर्षीय युवक आनंद पाल का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने पर चाकू के कई वार के निशान पाए गए। पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान दोस्तों के साथ विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, आनंद पाल हलवाई का काम करता था और उस पर चोरी व मारपीट जैसे 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। रविवार शाम घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव लक्ष्मण तलैया स्थित हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर स्थानीय निवासी मनोज शुक्ला ने देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पाया गया कि आनंद के सीने पर चार से पांच बार चाकू से वार किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के समय पहले उसे जमीन पर गिराया गया और फिर हमला किया गया।

मृतक के पिता रामवरन पाल का आरोप है कि हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। उन्होंने बताया कि आनंद सप्ताह में सिर्फ एक-दो बार ही घर आता था। पुलिस को भी शक है कि घटना से पहले मंदिर के पास दोस्तों के साथ बैठकर नशा किया जा रहा था, इसी दौरान विवाद के बाद हत्या को अंजाम दिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना की रात आनंद किन लोगों के साथ मौजूद था। सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि यह मामला हत्या का है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...