सुल्तानपुर – जिले के किंदीपुर गांव में आज एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, जिसमें 38 वर्षीय महेश की हत्या के पीछे उसकी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी की साजिश सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक महेश को कुछ समय से अपनी पत्नी पूजा और गांव के ही एक युवक के बीच चल रहे प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था।
हत्या की रची गई साजिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति महेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत महेश की हत्या कर उसका शव गांव के ही एक बाग में फेंक दिया गया।
हत्या के बाद जब शव बरामद हुआ, तो स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हत्यारों तक पहुंच बनाई। पहले पूजा के प्रेमी को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ।
पत्नी भी गिरफ्तार
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक महेश का शव अंतिम संस्कार के लिए उसके घर पहुंचा, मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने पूजा को भी हिरासत में ले लिया।
फिलहाल चांदा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।







