Thursday, June 18, 2026
Home Crime India बांका में घरेलू विवाद ने ली भयावह रूप, वृद्ध ने पत्नी की...

बांका में घरेलू विवाद ने ली भयावह रूप, वृद्ध ने पत्नी की कर दी हत्या

बांका। अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव में गुरुवार देर रात एक महिला की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गढ़ासा से काटकर निर्मम हत्या कर दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है।

रात को सोते समय हुआ हमला
घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि गुड़िया देवी अपने कमरे में जमीन पर बिछे बिस्तर पर सो रही थीं, तभी उन पर हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो महीनों से चल रहा था पारिवारिक तनाव
परिजनों के अनुसार, पति अनिल राम और गुड़िया देवी के बीच पिछले कुछ महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी कारण वह घर के अन्य सदस्यों के साथ अलग कमरे में सोती थीं। वारदात की रात आरोपी ने अचानक हमला कर दिया।

बहू की सतर्कता से हुआ खुलासा
घटना के दौरान घर में मौजूद बहू की नींद अचानक हुए शोर से खुली। जैसे ही लाइट जलाई गई, पूरा घर खून से सना हुआ मिला। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन रास्ते में ही महिला की जान चली गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांव में फैली दहशत
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...