Saturday, September 19, 2026
Home Crime India फिरोजपुर में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार,...

फिरोजपुर में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

पंजाब- फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने जानकारी दी कि जीरा कस्बे में दो दिन पहले एक ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मंजू ज्वेलर्स की दुकान पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोला था। दुकान के मालिक रतनलाल ने जब उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रात भर चला ऑपरेशन, गोलीबारी में एक आरोपी घायल

घटना के बाद शुक्रवार रात पुलिस ने जीरा सीआईए स्टाफ और स्थानीय थाने के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी हरप्रीत सिंह (निवासी पट्टी) की टांग में गोली लगी और वह बाइक से गिर पड़ा।

उसके साथी सन्नी (पुत्र सुखदेव सिंह) के गिरने से उसकी पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

तीसरा आरोपी फरार, तलाश जारी

एसएसपी सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी वही हैं जिन्होंने मंजू ज्वेलर्स की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। प्रारंभिक जांच में फिरौती या किसी संगठित गिरोह के शामिल होने के संकेत नहीं मिले हैं।

पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी की पहचान कर ली है और दावा किया है कि उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...