Thursday, June 18, 2026
Home Crime India उज्जैन से पकड़ा गया अघोरी के भेष में फरार इनामी तस्कर, ढाई...

उज्जैन से पकड़ा गया अघोरी के भेष में फरार इनामी तस्कर, ढाई साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

धार्मिक स्थलों की आड़ में पहचान छिपाकर घूम रहा था आरोपी, कई राज्यों में डेरा डाल चुका था

उज्जैन।राजस्थान पुलिस ने धार्मिक नगरी उज्जैन में एक अघोरी के वेश में छिपे हुए एक फरार इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी, जिसकी पहचान पूर्णराम शर्मा उर्फ पूर्ण अघोरी के रूप में हुई है, पिछले ढाई वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। उस पर मादक पदार्थ तस्करी के मामले में ₹5,000 का इनाम घोषित था।

ढाई साल से हेरोइन तस्करी के मामले में था वांछित
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की टाउन पुलिस को 46 लाख रुपये की हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। मार्च 2023 में 115 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि मादक पदार्थ उन्हें पूर्णराम ने सप्लाई किया था। तभी से वह फरार था।

धार्मिक स्थलों की आड़ में छिपा रहा तस्कर
पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद पूर्णराम ने साधु और अघोरी का वेश धारण कर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर डेरा डाला। उज्जैन की एक धर्मशाला में वह तंत्र क्रिया का ढोंग करता रहा, वहीं वह पश्चिम बंगाल के तारापीठ, असम के कामाख्या मंदिर और वाराणसी के काल भैरव मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी छिपा रहा।

नाम-रूप बदलकर बचना चाहा, पर पुलिस ने किया धर-दबोचा
अघोरी वेश में घूम रहे आरोपी को पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन टाउन थाने की एसआई ज्योति और उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उज्जैन से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी तस्करी के मामले में लिप्त रहा है आरोपी
पूर्णराम, श्रीगंगानगर का निवासी है, और वर्ष 2021 से 2023 के बीच ऐलनाबाद में सक्रिय रूप से मादक पदार्थ बेचता रहा। पुलिस अब उससे जुड़े नेटवर्क और अन्य तस्करों की जानकारी निकालने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...