Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में हुआ...

25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में हुआ घायल

बिहार। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिगना ढाला के पास शनिवार सुबह हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी अजय नट को गोली लग गई। नट गैंग के 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए गोपालगंज लाया गया था। गोपालगंज में पुलिस और नट गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमे अपराधी अजय नट के पैर में लगी गोली लग गई।

छिपे हथियारों से पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह हथियारों की बरामदगी के लिए उसे मीरगंज क्षेत्र में ले जाया गया था, जहां उसने पहले से छिपाए गए हथियार से अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं। उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एसपी अवधेश दीक्षित ने भी पहुंचकर पूछताछ की।

तीन जिलों और यूपी में दर्ज हैं केस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अजय नट सारण जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र का निवासी है और उस पर गोपालगंज, सीवान, सारण और उत्तर प्रदेश में लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह नट गैंग का सक्रिय सदस्य और मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।

गिरोह के दो सदस्य पहले ही जा चुके जेल

इससे पहले पुलिस नट गैंग के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल, पुलिस और एसटीएफ की टीमें गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...