Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand उत्तराखंड: 92 मदरसों में छात्रवृत्ति घोटाला, सीएम धामी ने SIT जांच के...

उत्तराखंड: 92 मदरसों में छात्रवृत्ति घोटाला, सीएम धामी ने SIT जांच के दिए निर्देश

देहरादून:  उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में गरीब और अल्पसंख्यक छात्रों के हक में चल रही छात्रवृत्ति योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से वितरित की जाने वाली छात्रवृत्ति में भारी गड़बड़ी पाई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राज्य के 92 मदरसों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर छात्रवृत्ति की राशि हड़प ली।इस घोटाले ने प्रदेश में शिक्षा के नाम पर चल रही लूट-खसोट की परतें उधेड़ कर रख दी हैं।

 मुख्यमंत्री धामी ने दिए SIT जांच के निर्देश

छात्रवृत्ति घोटाले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने साफ कहा,गरीब छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” मुख्यमंत्री के अनुसार यह मामला केवल आर्थिक भ्रष्टाचार का नहीं,बल्कि शिक्षा और सामाजिक न्याय के साथ खिलवाड़ का है।

मदरसों की भूमिका संदिग्ध, मदरसा बोर्ड ने किया समर्थन

रिपोर्ट्स के अनुसार घोटाले में सबसे अधिक मदरसों की संलिप्तता पाई गई है। कई मदरसों ने छात्रों के नाम और दस्तावेजों की फर्जी प्रविष्टियां करवा कर स्कॉलरशिप राशि अपने खाते में डलवाई। जांच में कई ऐसे संस्थान भी सामने आए हैं, जहां कागज़ों में दर्ज छात्र वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं हैं।

हालांकि, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती समूह कासमी ने SIT जांच का स्वागत करते हुए कहा, “अगर कोई भी मदरसा दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और सही संस्थानों की छवि सुधरेगी।”

घोटाले का असर: छात्रवृत्तियां रुकीं, छात्र निराश

यह पहला मौका नहीं है जब उत्तराखंड में स्कॉलरशिप वितरण में गड़बड़ी सामने आई हो। इससे पहले भी करोड़ों रुपए के घोटाले हो चुके हैं, जिससे वास्तविक हकदार छात्रों को नुकसान उठाना पड़ा। फीस न भर पाने और पढ़ाई अधूरी रह जाने की वजह से सैकड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...