मुक्तेश्वर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत मुक्तेश्वर पुलिस ने धारी ब्लॉक क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक ऑल्टो कार से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम ने नियमित चेकिंग अभियान के तहत लदफोडा निवासी मोहित कुमार को एक ऑल्टो कार में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उसमें से पांच पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसके कोई वैध कागजात नहीं थे।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए शराब जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनाव और पर्व सीजन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।







