Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दिल्ली के बाद बेंगलुरू में बम की धमकी से हड़कंप: 40 स्कूलों...

दिल्ली के बाद बेंगलुरू में बम की धमकी से हड़कंप: 40 स्कूलों को मिले ई-मेल

बेंगलूरू: राजधानी दिल्ली के बाद अब देश की टेक्नोलॉजी राजधानी बेंगलूरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुबह 7:24 बजे के करीब बेंगलूरू के विभिन्न निजी स्कूलों को एक ई-मेल मिला जिसमें कक्षाओं में विस्फोटक रखे होने का दावा किया गया था। इसके बाद शहर भर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया।

बेंगलूरू: धमकी के बाद तलाशी अभियान

पुलिस के अनुसार, आरआर नगर और केंगेरी सहित शहर के कई निजी स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में लिखा गया था:“मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्रिनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। इन्हें बड़े ही कुशलतापूर्वक काले प्लास्टिक बैग में छिपाया गया है।”

ईमेल मिलते ही संबंधित स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर बम निरोधक दस्ता, श्वान दल, और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई।
हालांकि, जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, और इसे फर्जी धमकी करार दिया गया है। पुलिस अब ई-मेल के स्रोत की साइबर जांच कर रही है।

दिल्ली में भी मिली थी बम की धमकी

इससे पहले, दिल्ली के 20 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे।
शुक्रवार तड़के 4:55 बजे, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को धमकी मिली। इसके तुरंत बाद अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के ईमेल भेजे गए। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल और दमकल विभाग की टीमों ने कार्रवाई करते हुए स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

प्रशासन की सतर्कता और जांच जारी

दो बड़े शहरों में मिली बम धमकियों ने देशभर में अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...