Thursday, June 18, 2026
Home Crime India मानेसर की मेयर ने मंत्री राव नरबीर सिंह पर परिवार को प्रताड़ित...

मानेसर की मेयर ने मंत्री राव नरबीर सिंह पर परिवार को प्रताड़ित कराने का आरोप लगाया

मेयर इंद्रजीत यादव का दावा—पुलिस मंत्री के दबाव में कर रही कार्रवाई, पति राकेश को झूठे केस में फंसाया गया; पंचायत में छलके आंसू

गुरुग्राम। मानेसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर निगम की मेयर इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यादव का कहना है कि उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस मंत्री के दबाव में उनके पति के खिलाफ झूठी कार्रवाई कर रही है।

हयातपुर गांव में आयोजित एक पंचायत के दौरान इंद्रजीत यादव भावुक हो गईं और रो पड़ीं। इस दौरान उनके आंसुओं से भरा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंचायत में मौजूद लोगों के अनुसार, यादव ने साफ तौर पर कहा कि उनके पति राकेश को साजिश के तहत एक झगड़े में फंसाया गया है।

मेयर का आरोप है कि “पुलिस जानबूझकर मुझे और मेरे पति को मानसिक रूप से परेशान कर रही है। मंत्री राव नरबीर सिंह के दबाव में केस दर्ज हुआ है, जो पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है।”

हालांकि, मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कई बार संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद उनसे कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिल सकी।

पहले भी सामने आया था विवाद
मामला तब गरमाया जब बीते महीने मानेसर के पार्षद दयाराम के चचेरे भाई प्रदीप पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। बताया गया कि हमलावर उनके पास से सोने की चेन और ₹12,000 की नकदी लूटकर फरार हो गए।

इस घटना को लेकर शिकोहपुर गांव के परमजीत समेत मेयर के पति राकेश पर भी आरोप लगे हैं। खेड़की दौला थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल यह मामला सियासी मोड़ लेता नजर आ रहा है, जहां सत्ता पक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव खुलकर सामने आने लगा है।

RELATED ARTICLES

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...