Thursday, June 18, 2026
Home Crime India 70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी केस में बड़ी सफलता: लंबे समय से...

70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी केस में बड़ी सफलता: लंबे समय से फरार आरोपी अजमेर जेल से दबोचा गया

NDPS एक्ट व धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित रफीक खान पुलिस रिमांड पर; अब तक 45 आरोपी गिरफ्तार।

इंदौर। इंदौर की क्राइम ब्रांच को ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 70 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ तस्करी केस में फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार अजमेर जेल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय रफीक खान के रूप में हुई है, जो राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अखेपुर का निवासी है। वह इंदौर के अपराध शाखा थाना क्षेत्र में दर्ज केस क्रमांक 01/21 में लंबे समय से वांछित था।

रफीक के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22, 8/25, 8/29 और आईपीसी की धारा 420, 465, 120-B व 201 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। सूचना मिली थी कि वह प्रतापगढ़ जिले के एक अन्य मादक पदार्थ केस में पहले से ही अजमेर की जेल में बंद है। इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर उसे इंदौर लाकर कोर्ट में पेश किया और अब उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के लिए सिरदर्द बना था आरोपी
पुलिस को रफीक खान की लंबे समय से तलाश थी। उसे गिरफ्तार करने पर इंदौर के पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने ₹4,000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। मुखबिर की पुख्ता सूचना और टीम की लगातार निगरानी के चलते आखिरकार उसे गिरफ्तार किया जा सका।

45 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी अब तक की कार्रवाई में कुल 45 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि रफीक से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। अपराध शाखा की टीम कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...