Monday, June 22, 2026
Home Crime India उदयपुर में पुलिस की बड़ी सफलता: पिकअप वाहन से 1 करोड़ से...

उदयपुर में पुलिस की बड़ी सफलता: पिकअप वाहन से 1 करोड़ से अधिक रुपये का डोडा चूरा किया बरामद

प्रतापनगर थाना पुलिस की देर रात नाकाबंदी में पकड़ी गई खेप, आरोपी पहाड़ियों में भागे, सर्च ऑपरेशन जारी

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए बीती रात एक संदिग्ध पिकअप वाहन से 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का डोडा चूरा बरामद किया है। यह कार्रवाई देबारी टी-प्वाइंट पर की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वाहन चित्तौड़गढ़ की ओर से उदयपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही पिकअप नाकाबंदी स्थल के निकट पहुंचा, चालक ने गति तेज कर दी और पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की। सतर्क पुलिस दल ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक और उसका एक साथी पिकअप को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे में पहाड़ियों की ओर भाग निकले।

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को खलासी की सीट के पास एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा, पिकअप के पिछले हिस्से में रखे गए 68 प्लास्टिक के बोरों में 1395 किलो अवैध डोडा चूरा मिला, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस ने पिकअप, मादक पदार्थ और हथियार जब्त कर लिए हैं और इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

इस बीच, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बना ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...