Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अबोहर में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बाजार में मचा हड़कंप

अबोहर में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बाजार में मचा हड़कंप

भगत सिंह चौक के पास हुई वारदात से शहर में फैला भय, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

अबोहर। भगत सिंह चौक पर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रसिद्ध वस्त्र व्यवसायी संजय वर्मा की उनकी दुकान के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हमलावरों ने तब वारदात को अंजाम दिया, जब संजय अपनी कार से उतर रहे थे। गोलियों की आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई और कई दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।

संजय वर्मा को गंभीर हालत में तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में तफ्तीश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले की वजह क्या थी और कौन लोग इसके पीछे थे।

व्यापारियों में आक्रोश
संजय वर्मा, शहर के नामी व्यापारी जगत वर्मा के छोटे भाई थे। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी साथी अस्पताल पहुंच गए और प्रशासन पर कानून व्यवस्था की नाकामी को लेकर रोष जताया।

व्यापारियों का कहना है कि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस निर्मम हत्या पर गहरी निंदा व्यक्त करते हुए कहा कि, “पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। संजय वर्मा की हत्या दर्शाती है कि राज्य में जंगल राज फैल चुका है। डॉक्टरों से लेकर व्यवसायियों तक, सभी वर्ग अब असुरक्षा के साए में हैं।”

उन्होंने मांग की कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

वहीं, अबोहर विधायक संदीप जाखड़ ने भी राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि, “अब पंजाब में कानून का डर खत्म हो चुका है। आम आदमी खुद को असहाय महसूस कर रहा है।”

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...