Thursday, June 18, 2026
Home Crime India मोहर्रम की रात युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस,...

मोहर्रम की रात युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, इलाके में तनाव

पुरानी बस्ती में ताजिया देखने गए युवक पर चार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मोहर्रम की रात पुरानी बस्ती इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे मोहल्ले को दहला दिया, जब ताजिया जुलूस देखने पहुंचे एक 19 वर्षीय युवक देवराज वंशकार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8 बजे देवराज अपने दोस्तों के साथ ताजिया देखने गया था। उसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों से मामूली कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार युवकों में से एक ने अचानक चाकू निकाल लिया और देवराज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल देवराज को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

देवराज के पिता नरेंद्र वंशकार ने बताया कि उनका बेटा एक मैकेनिक था और हर साल की तरह इस बार भी ताजिया देखने गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था — बस हल्की सी टक्कर के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उसकी जान ले ली गई।

देवराज के दोस्त सोहिल ने घटना का जिक्र करते हुए कहा, “हम सभी साथ थे, बात बढ़ी नहीं थी, लेकिन उनमें से एक युवक ने चाकू निकाला और देवराज पर हमला कर दिया। हम सभी घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।”

पुलिस के मुताबिक, उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने भी बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को लेकर नाराज़गी जताई है और प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

RELATED ARTICLES

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...