Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand केदारनाथ यात्रा के दौरान शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो नेपाली युवक गिरफ्तार

केदारनाथ यात्रा के दौरान शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो नेपाली युवक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कानून का उल्लंघन करने की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने गौरीकुण्ड में एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है, जो भूसे के ढेर में छिपाकर लाई जा रही थी।

पुलिस ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश नंबर का ट्रक (HP 34 E 4859) जब गौरीकुंड पहुंचा तो उसमें खाने-पीने की सामग्री नहीं, बल्कि 24 पेटी यानी कुल 288 बोतल शराब बरामद की गई। ट्रक में सवार दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो भूसे के भीतर शराब छिपाकर लाए थे। दोनों आरोपी मोटा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह तस्करी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:
प्रमोद गंधर्वा, पुत्र रूपलाल गाई, निवासी जिला बाँके, नेपाल (हाल पता: पतलीकुल, मनाली, हिमाचल प्रदेश)

चेतन, पुत्र खुम बहादुर, निवासी ग्राम कोहलपुर, जिला बाँके, नेपाल (हाल पता: पतलीकुल, मनाली, हिमाचल प्रदेश)

ट्रक को सीज कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, वर्तमान यात्राकाल के दौरान अब तक आबकारी अधिनियम के तहत 21 मुकदमे दर्ज, 1526 बोतल शराब बरामद और 26 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस दौरान कुल 8 वाहन सीज किए गए, और बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई रुद्रप्रयाग पुलिस की सक्रियता और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...