Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बदमाशों ने होटल की पार्किंग में चलाई अंधाधुंध गोलियां, फिर पर्चा छोड़कर...

बदमाशों ने होटल की पार्किंग में चलाई अंधाधुंध गोलियां, फिर पर्चा छोड़कर हुए फरार

पिछली घटनाओं से जोड़कर पुलिस कर रही जांच, स्थानीय लोग सह

हरियाणा। कुरुक्षेत्र के शाहबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने शहर की शांति को हिला दिया। नेशनल हाईवे पर स्थित अमन होटल की पार्किंग में बुलेट बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड से अधिक गोलियां चलने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

फायरिंग के बाद मौके पर एक पर्ची फेंकी गई, जिस पर “कौशल गैंग” लिखा था। इसके बाद बदमाश अंबाला की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और फेंकी गई पर्ची को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला गैंगवार या पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। डीएसपी रामकुमार ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं और उनकी पहचान के लिए फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

यह पिछले कुछ दिनों में शाहबाद में तीसरी बड़ी फायरिंग की घटना है। 13 जून को मीना मार्केट में शराब ठेकेदार शांतनु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, एक आईलेट सेंटर पर हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...