Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गो-तस्करी का झूठा शक, वैध दस्तावेजों के बावजूद किसानों से मारपीट

गो-तस्करी का झूठा शक, वैध दस्तावेजों के बावजूद किसानों से मारपीट

पुलिस ने कहा – बैल खरीदी वैध, लेकिन मारपीट करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई

दमोह। हटा थाना क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कुछ किसानों के साथ मारपीट की गई, जो अपने खेतों के लिए बैल लेकर लौट रहे थे। यह घटना तब हुई जब कुछ स्वयंभू गौसेवकों ने उन्हें गो-तस्करी के संदेह में रोक लिया और हमला कर दिया। बाद में इन बैलों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस द्वारा की गई जांच में स्पष्ट हो गया कि ये बैल वैध रूप से खरीदे गए थे और किसानों का मकसद केवल खेती करना था। बावजूद इसके, हमलावरों के खिलाफ अब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कुम्हारी थाना क्षेत्र के कालाकोट गांव के किसान बकस्वाहा (छतरपुर) से बैल खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे हटा थाना क्षेत्र में पहुंचे, कुछ लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की और फिर हिंसा पर उतर आए। पीड़ित किसानों पूरन और भरत यादव ने बताया कि वे चार बैल लेकर आ रहे थे और उनके पास खरीदी से जुड़े सभी जरूरी कागज़ात भी थे। बावजूद इसके, आरोप लगाने वालों ने उनकी बात पर भरोसा नहीं किया और उनके साथ मारपीट कर डाली।

इस हमले में भरत यादव को चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें जबरन बैलों सहित पुलिस थाने ले जाया गया। थाने में जब दस्तावेज़ों की जांच की गई, तो उनकी खरीदी वैध पाई गई और उन्हें छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने पुष्टि की कि किसान बैल लेकर अपने गांव जा रहे थे और सभी दस्तावेज़ सही पाए गए। हालांकि, मारपीट को लेकर न तो कोई शिकायत दी गई और न ही कोई केस दर्ज हुआ है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...