Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अजमेर में युवक की अपहरण के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

अजमेर में युवक की अपहरण के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर खुली वारदात की परतें, शव नागौर से बरामद

अजमेर। अजमेर शहर की सिविल लाइन्स पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला एक युवक के अपहरण और उसकी नृशंस हत्या से जुड़ा है, जिसकी जानकारी 14 जून को एक गुमशुदगी रिपोर्ट के साथ सामने आई थी।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नागौर जिले के रातंगा गांव निवासी रामदेव ने थाने में शिकायत दी थी कि उनका 28 वर्षीय बेटा सहदेव 12 जून को परीक्षा देने अजमेर आया था, और अगले दिन 13 जून को वापस लौटते वक्त अचानक लापता हो गया।

रामदेव ने आशंका जताई थी कि उसका बेटा आखिरी बार उसके रिश्तेदारों के साथ देखा गया था, और उसमें उसके काका ससुर, ससुर और अन्य परिजनों की संलिप्तता हो सकती है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की।

तकनीकी जांच से टूटा मामला
पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और सीओ रुद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। जांच के दौरान एक सफेद बोलेरो कैम्पर पर पुलिस की नजर टिकी, जो अजमेर से नागौर की दिशा में जाते हुए कैमरों में दर्ज हुई थी।

इस गाड़ी के आधार पर टीम जायल थाना क्षेत्र पहुंची, जहां पूछताछ और खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

गिरफ्त में आए दो नामजद आरोपी
जांच के आधार पर पुलिस ने नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र के दो आरोपियों – कुन्नाराम रलिया और ओप्रकाश पुत्र मोतीराम – को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन दोनों ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकारी, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया और दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक भी इनसे करवाई और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस हत्याकांड में बाकी नामजद लोग भी सलाखों के पीछे होंगे।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...